फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मिशन शक्ति के तहत सीओ ने किया कॉलेज की छात्राओं से संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। मिशन शक्ति फेस 5 के तहत सोमवार को तीर्थनगरी के श्रीभागीरथी इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम में सीओ आंचल चौहान ने छात्राओं से संवाद किया।
विज्ञापन

सीओ ने मौजूद छात्राओं को मोबाइल का प्रयोग सावधानीपूर्वक करने और किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी। उन्होंने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों, शासन से मिलने वाली सुविधाओं व साइबर अपराध के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक जगदीश सिंह ने महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098,102, 108, 181, 112,1076, 1930 की जानकारी दी। कार्यक्रम में शासन की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैकिंग सखी, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व राष्ट्रीय पोषण मिशन के संबंध में भी जानकारी दी गयी। इस दौरान प्रधानाचार्य पवन उपाध्याय, अध्यापिका कंचन शर्मा, मानिका आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें