किशनी। क्षेत्र के चौराईपुर उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता पर ग्रामीणों ने आरोप लगाए है। उप खंड अधिकारी को दी गई शिकायत में कहा है कि बिजली चोरी करवाई जा रही है। जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विद्युत उपकेंद्र चौराईपुर से क्षेत्र के गांव भिटारा, सतियाहार, नसीरपुर, फरैंजी, जटपुरा, चतुरीपुर, शेखूपुरा आदि में बिजली आपूर्ति की जाती है। बुधवार को उप खंड अधिकारी रजत शुक्ला से क्षेत्र के ग्रामीण मिलने पहुंचे। उन्होंने बताया कि गांवों में अवर अभियंता द्वारा बिजली चोरी करवाई जाती है। मॉनोब्लॉक चलवाकर धन उगाही के भी उन्होंने आरोप लगाया। गांवों में चार से पांच कनेक्शन होने पर भी 63 केवीए का ट्रांसफार्मर रखवाया गया है। उन्होंने एसडीओ से जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मांग करने वालों में विपिन चौहान, लटूरी लाल, सुभाष चंद्र, उदयवीर आदि शामिल हैं।