भोगांव। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में बुधवार की दोपहर एक किशोरी अचेत अवस्था में पड़ी मिली। जानकारी होने के बाद परिजन उसे घर ले गए। होश में आने के बाद बताया कि दो लोग उसे अगवा कर ले जाना चाहते थे। समाचार लिखे जाने तक परिजन की ओर से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी।
बुधवार को थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला में दोपहर करीब एक बजे एक प्लॉट में एक किशेारी अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी। उधर से गुजर रहे लोगों ने जब किशोरी को बेहोश पड़ा देखा तो पहचान होने के बाद उसके परिजन को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे परिजन ने पानी आदि डाला, जिसके बाद वह होश में आ गई, बताया कि दो लड़के उसे जबरन पकड़ कर ले जारहे थे। मोहल्ले के कुछ लोगों को आता देख वह धक्का देकर भाग गए। गिरने के बाद वह बेहोश हो गई।