फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क किनारे खुला रखा ट्रांसफाॅर्मर, कोहरे में हादसे की आशंका

विज्ञापन
जैतपुर में हाइवे किनारे पर बिना सुरक्षा घेरे के रखा ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
बाह। आगरा-इटावा स्टेट हाईवे किनारे जैतपुर कस्बे में बरुआ नगर के पास ट्रांसफाॅर्मर रखा है। बिजली विभाग ने जाली का सुरक्षा घेरा तक नहीं बनाया है। विभाग की यह अनदेखी कोहरे में जानलेवा साबित हो सकती है। क्षेत्र के रहने वाले समाजसेवी कुलदीप भदौरिया ने इसकी शिकायत की है। बताया कि कोहरे की धुंध में ट्रांसफाॅर्मर का सुरक्षा घेरा न होने से वाहन बड़े हादसे का शिकार हो सकते हैं। स्कूल आने-जाने वाले बच्चे और बरुआ नगर के लोग भी दुर्घटना की जद में आ सकते हैं। उन्होंने जैतपुर के अवर अभियंता को प्रार्थनापत्र देकर ट्रांसफाॅर्मर का सुरक्षा घेरा बनवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें