फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कोहरे की बाधा ने ट्रेनों की रफ्तार को किया कम

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मौसम की वजह से ट्रेनों का समय संचालन भी प्रभावित हो रहा है। कोहरा होने से आगरा कैंट स्टेशन से गुजरने वाली 17 ट्रेन मंगलवार को लेट रहीं। नांदेड़ श्रीगंगानगर एक्सप्रेस करीब 6 घंटे लेट रही। यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस 5.30 मिनट देरी से पहुंची। इसके साथ गोंडवाना एक्सप्रेस, उप संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस, एपी एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस, पटना–कोटा एक्सप्रेस, आरकेएमपी–निजामुद्दीन एक्सप्रेस, प्रयागराज–लालगढ़ एक्सप्रेस, तेलंगाना एक्सप्रेस, कर्नाटक एक्सप्रेस, पंजाब मेल और महाकौशल एक्सप्रेस निर्धारित समय से 4 से 5 घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। वहीं आगरा फोर्ट स्टेशन पर मरुधर एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस और बरेली एक्सप्रेस 3 से 2 घंटे लेट रही। रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि घने कोहरे की वजह से कुछ ट्रेन लेट हुई हैं। यात्री ट्रेनों की स्थिति देखकर ही स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें