बरनाहल। आगरा से ट्रांसफार्मर का तार लादकर आ रहा लोडर सोडरा विनायकपुर मार्ग पर अनियंत्रित होकर पेड से जा टकराया। हादसे में घायल गांव बोझिया निवासी युवक को मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया।
थाना क्षेत्र के गांव बोझिया निवासी 30 वर्षीय ओसपाल सिंह विद्युत निगम में लोडर वाहन चालक थे। शनिवार रात को वह आगरा से ट्रांसफार्मर का कॉपर वायर लेकर लौट रहे थे। देर रात सोडरा विनायकपुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास लोडर अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में गंभीर रूप से घायल ओसपाल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव गांव पहुंचा तो
परिजन में चीख पुकार मच गई। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। ओसपाल की हादसे में मौत से पत्नी संगीता व तीन बच्चे बेहद दुखी हैं।