फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास पर अनियंत्रित कार कंटेनर में घुसी, चालक की मौत, दो साधू घायल

सार

फिरोजाबाद हाईवे के नए बाईपास पर अनियंत्रित कार डिवाइडर को पार करती हुई विपरीत दिशा से आ रहे कंटनेर में घुस गई।साधु रामसुंदर व शेरनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस की मदद से घायल साधुओं को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टूंडला (फिरोजाबाद)। फिरोजाबाद हाईवे के नए बाईपास पर अनियंत्रित कार डिवाइडर को पार करती हुई विपरीत दिशा से आ रहे कंटनेर में घुस गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार दो साधु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसा बुधवार सायं छह बजे का है। हिमाचल प्रदेश के सोलन के खरडहट्टी बनोह अंतर्गत गांव गांवड़ा निवासी रोशनलाल (62) पुत्र परसराम कार से दो साधुओं बाबा रामसुंदर (45) निवासी कानुपर व बाबा शेरनाथ (64) निवासी गोरखपुर को लेकर गोरखपुर जा रहा था। उनकी कार उसायनी से नए बाईपास पर शिव सरोवर होटल के सामने पहुंची तभी कार अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर को पार करती हुई दूसरी लेन में पहुंच गई।
कार दूसरी दिशा से आ रहे कंटेनर से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में फंसे लोगों को आसपास के लोगों ने किसी तरह निकाला, किंतु चालक रोशनलाल की मौके पर ही मौत हो गई। साधु रामसुंदर व शेरनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से घायल साधुओं को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के भेजा गया है। उसके परिजनों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें