फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: अनियंत्रित बाइक घर में घुसी...मच गई चीखपुकार, युवक की माैत और दो बच्चे घायल

Wed, 29 Oct 2025 11:29 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

दवा लेकर लाैट रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर घर में घुस गई। इसमें बाइक सवार युवक की माैत हो गई, जबकि घर पर बैठे दो बच्चे घायल हो गए। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
 
विज्ञापन
माैके पर जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद में शमसाबाद मार्ग पर गढ़ी गोदना पर बाइक अनियंत्रित होकर घर में घुस गई। घर के बाहर बैठे दो बच्चे घायल हो गए और बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


फतेहाबाद के गांव नौगवां निवासी आकाश (19) बुधवार की शाम आगरा के एक अस्पताल से दवा लेकर घर वापस लौट रहा था। जैसे ही शमसाबाद फतेहाबाद मार्ग पर गढ़ी गोदना के पास पहुंचा तो बाइक अनियंत्रित होकर तोतीराम के घर में घुस गई। जहां कुर्सी पर बैठे नाती आशु (4) तथा नातिनी अनन्या (3) घायल हो गए। 

तभी आवाज सुनकर घर में चीखपुकार मच गई। हादसे में बाइक सवार आकाश की मौत गई तथा आसु व अनन्या घायल हो गए। वहीं, परिजन की ओर से घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। वहीं, घटना की जानकारी से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें