फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जानलेवा हमले में घायल मामा की उपचार के दौरान मौत

Sat, 08 Nov 2025 10:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। गांव गणेशपुर में बृहस्पतिवार देर शाम घरेलू विवाद में भांजे ने मामा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में घायल मामा की उपचार के दौरान अलीगढ़ में मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव गणेशपुर निवासी नूर मोहम्मद (50) पुत्र नौशे ने बेटे गुलफाम का निकाह चार साल पहले बहनोई वली मोहम्मद की बेटी निशा के साथ कराया था। गुलफाम और उसकी पत्नी निशा के बीच कोर्ट में केस चल रहा है। निशा मायके में रहती है। जबकि गुलफाम पिता नूर मोहम्मद के साथ गुजरात के अहमदाबाद में रहता था। गुजरात में गुलफाम ने दूसरा निकाह कर लिया। इस बात पर वली मोहम्मद के परिवार के लोग उनसे नाराज चल रहे थे। इसी बात की रंजिश मानकर अनस ने मामा नूर मोहम्मद पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसे उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया था। अलीगढ़ में उपचार के दौरान शुक्रवार रात नूर मोहम्मद की मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना परिजन ने पुलिस को दी। मृतक के बेटे गुलफाम ने आरोपी वली मोहम्मद, अनस, निशा, कमरजहां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एएसपी सुशील कुमार ने बताया कि युवक की मौत के मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें