कासगंज। शिक्षासत्र 2026-27 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 30 नवंबर को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले में परीक्षा को दो केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जिले में सात विकास क्षेत्र हैं। इन विकास क्षेत्रों के बच्चों को परीक्षा में शामिल कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने दो केंद्र बनाए हैं। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कासगंज में कासगंज, सोरों, अमांपुर, सहावर तथा एसबीआर इंटर कॉलेज पटियाली में पटियाली, गंजडुंडवारा व सिढ़पुरा के विद्यार्थी शामिल होंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। प्रवेशपत्र परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराए जाएंगे।