फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः चाचा ने भतीजे की बाइक में लगा दी आग, आरोपी हुआ फरार

Wed, 26 Aug 2020 11:57 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

ताजगंज की असद गली निवासी बहादुर सिंह ने बताया कि वह जूता कारखाना में काम करते थे। मगर, लॉकडाउन के बाद से काम बंद होने के कारण घर में ही रह रहे हैं
विज्ञापन
बाइक में लगा दी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ताजगंज की असद गली में मंगलवार सुबह दस बजे घर के बाहर खड़ी भतीजे रवि की बाइक में चाचा हेमंत कुमार ने आग लगा दी। इसके बाद घर से भाग गया। पीड़ित रवि के पिता बहादुर सिंह ने थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन


ताजगंज की असद गली निवासी बहादुर सिंह ने बताया कि वह जूता कारखाना में काम करते थे। मगर, लॉकडाउन के बाद से काम बंद होने के कारण घर में ही रह रहे हैं। उनके भाई हेमंत कुमार का परिवार घर के भूतल पर रहता है। पहली मंजिल पर बहादुर सिंह परिवार सहित रहते हैं।

ये भी पढ़ें- आगराः बंद चल रहे शेल्टर होम में मिली चार लड़कियां, डीपीओ को नोटिस जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


बहादुर सिंह का आरोप है कि मंगलवार को सुबह दस बजे उनके बेटे रवि की बाइक घर के बाहर खड़ी थी। इसी बीच भाई हेमंत और उसका बेटा मनीष आपस में झगड़ रहे थे। अचानक मनीष बाहर चला गया। तभी हेमंत ने रवि की बाइक में आग लगा दी। आग लगता देखकर परिवार के लोग बाहर आ गए। इस पर आरोपी भाग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें