फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घनराजपुर में चाचा-भतीजे को पीटकर किया घायल

Tue, 22 Oct 2024 07:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
घनराजपुर में चाचा-भतीजे को पीटकर किया घायल
विज्ञापन

कुरावली पुलिस ने मामला किया दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी


कुरावली। मोहल्ला घनराजपुर में सोमवार को कुछ लोगों ने मकान का निर्माण करा रहे चाचा-भतीजे पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने दोनों को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मेडिकल कराने के साथ ही मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला घनराजपुर निवासी कौशल किशोर मोहल्ला कौआटोला में मकान का निर्माण करा रहे हैं। सोमवार को निर्माण कार्य के दौरान कौआटोला निवासी महबूब खां उसके बेटे भूरा, आशिक और नन्हे नवे आकर गालीगलौज करना शुरू कर दिया। जब वजह पूछी तो आरोपी आग बबूला हो गए। लाठी-डंडे से उन्हें पीटना शुरू कर दिया। वहां मौजूद भतीजे अनमोल ने जब बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें