फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट में सब्जी-दूध की किल्लत से जूझ रहे आगरा के लोग, राजभवन तक पहुंची गुहार

Wed, 22 Apr 2020 12:53 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

उत्तराखंड की राज्यपाल ने यूपी की राज्यपाल से कहा, आगरा में होम डिलीवरी सेवा काम नहीं कर रही है। लोगों को जरूरी चीजें नहीं मिल पा रही हैं। 
विज्ञापन
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से फोन पर कहा कि आगरा में जरूरी चीजों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। होम डिलीवरी सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसके लिए अफसरों को निर्देशित किया जाए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़ते जाना भी चिंता की बात है। लॉकडाउन का पालन भी ठीक से नहीं हो पा रहा है। कई जगह से भीड़ जुटने की सूचनाएं आ रही हैं। उधर, राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को यहां के हालात से अवगत कराया। 

बेबी रानी मौर्य आगरा की निवासी हैं। यहां मेयर रह चुकी हैं। शहर में कोरोना मरीजों की संख्या 300 के करीब पहुंचते ही पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इस कारण लोगों को सब्जी, दूध और पानी जैसी जरूरी चीजें भी नहीं मिल पाईं तो राज्यपाल के पास फोन कर उन्हें समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से की यह अपील

बेबीरानी मौर्य ने प्रदेश की राज्यपाल से बात की। उन्होंने बताया कि व्यवस्था इस तरह से होनी चाहिए कि संक्रमण पर काबू किया जाए और लोगों को जरूरी चीजें उनके घर पर ही मिलें, ताकि वे बाहर न जाएं। उन्होंने आगरा के लोगों से भी अपील की है कि वे सामाजिक दूरी का पालन करें और घरों के अंदर ही रहें। महामारी एक चुनौती है, इसका सामना सभी को मिलकर करना है।

राज्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री को बताए हालात 

राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को मंगलवार को फोन पर बताया कि शहर के लोगों को दूध और सब्जी नहीं मिल पा रही है। प्रशासन ने दूधियों पर पाबंदी लगा दी है, पैकेटबंद दूध सभी जगह नहीं पहुंच पाया। 

राज्यमंत्री ने बताया कि सब्जी मंडी बंद पड़ी है। इस कारण लोगों तक सब्जी नहीं पहुंच पा रही है। उन्होंने कहा कि यहां संक्रमण भी लगातार बढ़ता जा रहा है। इसे रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें