फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान प्रक्रिया से रूबरू होगा ब्रिटेन, फ्रांस और जापान का प्रतिनिधिमंडल

Wed, 17 Apr 2019 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उपजिला निर्वाचन अधिकारी/उपजिलाधिकारी रमेश चंद्र के अनुसार का कहना है कि 18 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में मतदान संपन्न कराने के लिए कार्मिकों का प्रशिक्षण सत्र पूरा हो गया है। बुधवार से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
विज्ञापन


मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि लोकतंत्र के इस महापर्व को देखने के लिए ब्रिटेन, फ्रांस और जापान का प्रतिनिधिमंडल भी आ रहा है। दोनों लोकसभा क्षेत्र में कुल 33.54 लाख मतदाता हैं। इसमें से 18.31 लाख पुरुष और 15.23 लाख महिला मतदाता हैं। 

कुल मतदान केंद्रों की संख्या 1760 और मतदेय स्थल की संख्या 3778 है। ईवीएम और वीवीपैट के लिए प्रत्येक विधानसभा वार अलग-अलग स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पीठासीन अधिकारियों की संख्या 1550 तथा रिजर्व में 775 पीठासीन अधिकारी होंगे।
विज्ञापन


प्रथम मतदान अधिकारी 1150, द्वितीय मतदान अधिकारी 900 तथा तृतीय मतदान अधिकारी 600 बनाए गए हैं। इसके साथ ही प्रथम, द्वितीय व तृतीय रिजर्व मतदान अधिकारियों की संख्या क्रमश: 575, 575 और 375 है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें