आगरा। ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने नई दिल्ली आईं युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो सोमवार दोपहर 12 बजे ताजमहल का दीदार करेंगी। वीवीआईपी आगमन को लेकर प्रशासन और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, उपराष्ट्रपति दोपहर 12 बजे ताज परिसर में प्रवेश करेंगी और स्मारक की अद्भुत खूबसूरती को निहारेंगी। उनके भ्रमण के दौरान ताज परिसर और आसपास के क्षेत्रों में कड़ा सुरक्षा घेरा रहेगा। प्रशासन ने वीवीआईपी विजिट के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन कराने और आम पर्यटकों को सुविधा देने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं।