फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Crime: इंद्रा कॉलोनी में फायरिंग...दो युवकों के लगी गोली, मामूली विवाद के बाद फैला दी दहशत

Tue, 13 Jan 2026 01:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के इंद्रा कॉलोनी में मामूली विवाद में हुए झगड़े के बाद फायरिंग हो गई। गोली लगने से दो युवक घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
गोली लगने से घायल सतेंद्र।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शाहगंज की इंद्रा कॉलोनी में शनिवार शाम मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। घर के बाहर खड़े दो युवकों पर क्षेत्र के ही कुछ दबंगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से दो युवक लहूलुहान होकर गिर पड़े, जिन्हें आनन-फानन में एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन




 

पीड़ित सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि उनका पुत्र विष्णु उर्फ राघवेंद्र और भतीजा सन्नी उर्फ तरुण घर के बाहर गली में बिजली के खंभे के पास खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी क्षेत्र का ही निवासी वीपी उर्फ विनय प्रताप वहां पहुंचा और बिना वजह अभद्रता करने लगा। जब विरोध किया, तो आरोपी ने आवाज देकर अपने घर से अन्य साथियों को बुला लिया।

 

पिस्टल और तमंचों से किया हमला 
आरोप है कि वीपी का पिता राजू, भाई छोटू और उनके साथी सारिक, अनस, प्रिंस व अमित ठाकुर हाथों में पिस्टल और तमंचे लहराते हुए आए। पहले उन्होंने दोनों युवकों को बुरी तरह पीटा और नाली में फेंक दिया। शोर सुनकर जब परिवार के अन्य लोग बचाने आए, तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से सीधे फायरिंग कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरी इंद्रा कॉलोनी में सनसनी फैल गई। वारदात के बाद आरोपी असलाह लहराते हुए फरार हो गए।

 
विज्ञापन

अपराधिक इतिहास
मुख्य आरोपी वीपी और सारिक शातिर किस्म के अपराधी बताए जा रहे हैं, जो पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं। अस्पताल में भारी पुलिस बल घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए एसएन इमरजेंसी पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही थाना शाहगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्हें भविष्य में भी इन आरोपियों से जान का खतरा है। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें