फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डकैती के आरोप में दो युवकों को भेजा जेल, एक को छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुर्रा पुलिस ने शुक्रवार को गांव पड़री के रहने वाले दो युवकों को डकैती के आरोप में जेल भेज दिया। एक भाई को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। बुधवार को परिजन ने युवकों को छोड़ने के नाम पर रुपये और मुर्गा-शराब की मांग किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव पड़री निवासी रोशनी ने बुधवार को स्थानीय नेताओं व ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर आरोप लगाया था कि पुलिस ने छह अक्तूबर की रात उनके भाई धर्मेंद्र को छोड़ने के लिए 20 हजार रुपये लिए थे। इसके बाद भी भाई का चालान कर दिया था। पुलिसकर्मियों ने मुर्गा और शराब की दावत मांगी थी। बाद में पकड़े गए उनके तीन भाइयों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। हंगामे के दौरान प्रभारी निरीक्षक हाथ जोड़ते हुए वहां से भाग गए थे।
हंगामे के बाद शुक्रवार को पुलिस ने पकड़े गए एक युवक को छोड़ दिया। वहीं रामजीवन उर्फ मल्लू और विकास निवासी पड़री को डकैती के मामले में जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने नदरैला लोहिया के पास रामजीवन को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से कान के कुंडल, तमंचा व कारतूस मिले। विकास के कब्जे से एक अंगूठी और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। पकड़े गए भोले के विरुद्ध साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। उसे फिलहाल छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन



बहन ने लगाया झूठे केस में फंसाने का आरोप
कुर्रा पुलिस ने शुक्रवार को दंपती के साथ हुई घटना में दो आरोपी जेल भेजे हैं। रामजीवन और विकास की बहन रोशनी का आरोप है कि पुलिस ने भाइयों को झूठे मुकदमे में फंसाया है। आठ अक्तूबर को ही भाई पुलिस की गिरफ्त में थे, तब बृहस्पतिवार की रात को उनकी गिरफ्तारी कैसे हुई। वह इस मामले में उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें