गोवर्धन के मुड़िया पूर्णिमा मेला में आए दो युवक आन्यौर सकंर्षण कुंड में डूब गए। इनमें एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरे को गोताखोरों ने निकाल लिया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि नरेश शर्मा पुत्र जगदीश और उसका दोस्त राम नहाने के लिए परिक्रमा मार्ग पर संकर्षण कुंड में गए थे। इसी दौरान नरेश गहरे पानी में डूब गया, जबकि राम को निकाल लिया गया, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
दोनों युवक भरतपुर के पास नदबई कस्बे के रहने वाले हैं। रविवार रात को गोवर्धन परिक्रमा कर रहे थे। परिक्रमा के दौरान ये दोनों कुंड में नहाने चले गए। इसी दौरान हादसा हो गया। इनके परिजनों को सूचित किया गया है।