फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जख्म दे गई होली: कार की टक्कर से स्कूटी सवार पति की मौत... पत्नी की हालत नाजुक; अन्य हादसे में युवक की मौत

Mon, 25 Mar 2024 09:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में कार की टक्कर से स्कूटी सवार पति की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी की हालत नाजुक है। वहीं एक अन्य हादसे में युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की शाम तेज रफ्तार ने स्कूटर में टक्कर मार दी। हादसे में पति योगेश की मौत हो गई। जबकि, पत्नी गंभीर रूप से घायल है। घटना देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे। हालांकि तब तक आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया। परिजन ने शाहगंज के बाग नानक चांद में शव रखकर जाम लगा दिया। आरोपी कार के चालक की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने परिजन को समझाकर शांति किया। 

विज्ञापन


बाग नानक चंद, शाहगंज के रहने वाले योगेश पत्नी के साथ बाइक पर रिश्तेदार के घर होली मिलने जा रहे थे। लोहा मंडी क्षेत्र में ई रिक्शा को ओवरटेक करते समय अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों गिर गए। चालक कार लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां योगेश की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन ने जाम लगा दिया। कार्रवाई की मांग की।

पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार  के चालक की तलाश की जा रही है। वही मलपुरा क्षेत्र में दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। इसमें एक युवक मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतक कुंवर पाल है। ताजगंज क्षेत्र का रहने वाला था, जबकि घायल राजकुमार है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इसके अलावा ईदगाह थाना क्षेत्र में हुए एक अन्य हादसे में एक युवक की मौत हुई है। पुलिस ने दोनों घटनाओं की जानकारी ली है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें