फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कार और बाइक की भिड़ंत, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलपुर। आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर एक कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक को उपचार के लिए धौलपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसे का शिकार हुए तीनों युवक धौलपुर में हलवाई का काम करते थे। बुधवार को होली खेलने के बाद तीनों बाइक से आगरा की ओर जा रहे थे। आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर मनियां थाना क्षेत्र में हिनौता चौकी के पास उनकी बाइक की एक नेक्सॉन कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। तीनों बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गए। इनमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय ऋषभ पुत्र गोदान सिंह निवासी बाजिदपुर थाना फतेहाबाद जिला आगरा और 25 वर्षीय दुर्गेश पुत्र छोटेलाल कुशवाह निवासी अमरूपुरा थाना सैंया जिला आगरा उप्र के रूप में हुई है। इस हादसे में अमरूपुरा थाना सैंया जिला आगरा उप्र निवासी करीब 20 वर्षीय भूरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल को अस्पताल पहुंचाया,जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। मनियां थाना पुलिस ने हादसे के बाद कार तथा क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजन को सौंप दिए हैं। पुलिस ने मनियां थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें