फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में थाना पुलिस ने सोमवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में एटा रोड स्थित एफसीआई गोदाम के समीप से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1.250 ग्राम चरस बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
शिकोहाबाद में किसी को देने आए थे चरस
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि दो युवक संदिग्ध अवस्था में एफसीआई गोदाम के पास खड़े दिखाई दिये। संदेह होने पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और उनकी तलाशी ली। इस दौरान उनके पास से सवा किलो चरस बरामद हुआ। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे शिकोहाबाद में इसकी डिलेवरी करने आए थे।