आगरा के थाना सदर क्षेत्र में इंडियन बैंक की शाखा में सोमवार को गार्ड की बंदूक से गोली चलने से खाताधारक सहित दो लोग घायल हो गए। घटना से बैंक में अफरातफरी मच गई। बैंक कर्मियों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बंदूक को कब्जे में लेकर गार्ड को हिरासत में ले लिया है।
नगला परसौती निवासी मोनू पुत्र गिर्राज सिंह जूता कारीगर है। उसका खाता इंडियन बैंक की शाखा में है। वो एटीएम कार्ड की जानकारी के लिए सोमवार सुबह 11 बजे बैंक आया था। मोनू के साथ रिश्ते का भाई कमल भी था।
दोनों ने बैंक आने पर गार्ड शिशुपाल सिंह (कोतवाली, एटा) से संपर्क किया। शिशुपाल के पास दोनाली बंदूक थी। शिशुपाल ने मोनू और कमल को बैठा दिया। इसके बाद वह बैंक के काउंटर पर एटीएम कार्ड देखने लगा।