कासगंज। जिले में बुधवार को दो युवक कोरोना संक्रमित निकले। इससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 667 पर पहुंच गया। दोनों संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में दो युवक कोरोना संक्रमित निकले। ये संक्रमित सहावर के सादिकपुर और पटियाली के नदौली गांव में निकले। एंटीजन से की गई 318 जांच में एक भी संक्रमित नहीं निकला। वहीं सात संक्रमित स्वस्थ हो गए। अब सक्रिय मरीज 23 रह गए हैं। संवाद