फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मारपीट में 2 महिलाएं घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। नरहोली गांव में सोमवार की शाम राजकुमार के घर में झगड़ा हो रहा था। पड़ोसी रिंकू बीच बचाव और सुलह कराने के लिए पहुंचा था। तब दोनों में विवाद हो गया। शाम को हुए विवाद में मंगलवार की सुबह दोनों पक्ष फिर आमने सामने आ गए। मारपीट शुरू हो गई। चीख पुकार पर बस्ती के लोगों ने पहुंच कर दोनों पक्षों को शांत कराया। मारपीट में रिंकू की पत्नी सरस्वती, राजकुमार की पत्नी राजकुमारी घायल हुई हैं। बाह पुलिस ने दोनों महिलाओं का मेडिकल कराया है। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि मारपीट के लिए दोनों पक्ष एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें