फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नायब तहसीलदार ने समाधान का दिया आश्वासन, फिर भी धरने पर अड़े भाकियू नेता

विज्ञापन
नायब तहसीलदार ने लिया ज्ञापन, समाधान का दिया आश्वासन, फिर भी धरने पर अड़े भाकियू नेता।
विज्ञापन
बाह। गोशालाओं की दुर्दशा दूर किए जाने, बटेश्वर के मोक्षधाम का जीर्णोद्धार कराए जाने, शराब के अनाधिकृत ठेकों के संचालन को बंद किए जाने, स्कूल कॉलेजों में एनसीईआरटी की पुस्तकों से पढ़ाई सुनिश्चित किए जाने आदि मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (सर्वोदय) के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान ने 9 अप्रैल से तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन का एलान किया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर कई बार समस्याओं को अधिकारियों के सामने उठाया है, लेकिन समाधान नहीं हुआ है। इधर नायब तहसीलदार सुधीर गिरी भाकियू नेता के घर पहुंचे। समस्याओं को लेकर ज्ञापन लिया। एसडीएम बाह संतोष कुमार शुक्ला ने जल्द ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। स्थलीय निरीक्षण कर प्रत्येक समस्या के निपटारे का भरोसा दिया है। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सिंह भदौरिया, भूपेन्द्र सिंह चौहान, सरवन सिंह भदौरिया, विनय भदौरिया, सौरभ सिंह आदि ने बताया कि समस्याओं का समाधान न होने पर 9 अप्रैल से तहसील मुख्यालय पर उनका संगठन धरना प्रदर्शन शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें