फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर मथुरा आईं फतेहपुर की दो महिलाओं की मौत, अज्ञात वाहन ने कुचला

Mon, 26 Aug 2019 12:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मथुरा के वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया। नयति हॉस्पिटल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दो महिलाओं की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  
विज्ञापन


फतेहपुर के गांव कल्लनपुर निवासी ज्ञानवती (53) पत्नी गुलाब सिंह और पड़ोसी ब्रजरानी (51) पत्नी फूल सिंह जन्माष्टमी पर ब्रज दर्शन को आईं थीं। रविवार को नयति हॉस्पिटल के पास दोनों महिलाओं को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। 

मौके पर ही दोनों की मौत हो गई, वहीं वाहन चालक मौके से फरार हो गया। दोनों महिलाएं अपनी टोली के साथ आईं थी। लोगों ने बताया कि रविवार को सभी लोगों की वापस जाने की तैयारी थी। इससे पहले यह हादसा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें