फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील परिसर में पानी की टंकी पर चढ़ीं सास-बहू, प्रशासन के फूले हाथ-पांव

Mon, 26 Nov 2018 04:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पानी के टंकी पर चढ़ी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा सदर तहसील में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो महिलाएं पानी की टंकी पर चढ़ गईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने समझा-बुझाकर दोनों महिलाओं को नीचे उतारा। दोनों महिलाएं रिश्ते में सास-बहू हैं। उनका आरोप था कि उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वे पिछले चार महीने से तहसील में चक्कर काट रही हैं। 
विज्ञापन


पिछले चार महीने से लगातार अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद भी सुनवाई न होने पर नौबस्ता, लोहामंडी निवासी सास मीना और बहू नर्मदा का धैर्य जवाब दे गया। आहत महिलाएं सदर तहसील स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गईं। एक घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। 

इस बीच सास-बहू ने टंकी से कूदकर आत्महत्या करने प्रयास किया। इसके बाद ही अधिकारी उनकी सुनने को तैयार हुए। उन्होंने पीड़ित महिलाओं को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। मामला सोमवार दोपहर लगभग ढाई बजे का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चार महीने से काट रहीं चक्कर

मीना और नर्मदा का कहना है कि नौबस्ता में उनकी दो सौ वर्ग गज से अधिक जगह है। इसमें वह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कमरे बनाना चाहती हैं। इसके लिए उन्हें सरकार की ओर से 50 हजार रुपये भी मिल गए हैं। मगर, क्षेत्र के ही कुछ दबंग उन्हें मकान नहीं बनाने दे रहे। 

महिलाओं का आरोप था कि इन दबंगों के खिलाफ वह पिछले चार महीने से शिकायत कर रही हैं। सदर तहसील में बैठने वाले अधिकारियों के चक्कर काट कर परेशान हो गई हैं। मगर, जब कोई सुनवाई नही हुई तब मजबूरन उन्हें टंकी पर चढ़ना पड़ा। 

उनके टंकी पर चढ़ते ही आसपास काफी भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानीं। लगभग एक घंटे तक वह टंकी पर चढ़ी रहीं। बाद में तहसीलदार सदर ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद वह टंकी से उतरीं। इस बीच सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें