फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एसडीएम के निरीक्षण में बंद मिले दो गेहूं खरीद केंद्र

Thu, 17 Apr 2025 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। कस्बा में सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बुधवार कोे एसडीएम ने निरीक्षण किया। कस्बा स्थित दो खरीद केंद्र बंद मिलने पर एसडीएम ने नाराजगी जाहिर की। दोपहर को एसडीएम संध्या शर्मा सरकारी क्रय केंद्र भोगांव और परतापुर पहुंची।
विज्ञापन

वहां देखा कि दोनों ही क्रय केंद्र बंद हैं और मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ है। उन्होंने क्रय केंद्र के बाहर मौजूद किसानों से बातचीत की और क्रय केंद्र के सचिव आदेश यादव से फोन पर क्रय केंद्र बंद होने की जानकारी ली। क्रय केंद्र के सचिव ने बताया कि दोनों क्रय केंद्र गलियों के आसपास हैं। जिस कारण वह लोग अपने अपने गेहूं क्रय केंद्रों से खरीद करने की बजाए टीम बनाकर मोबाइल खरीद कर रहे हैं। सचिव ने बताया वह अपने लक्ष्य को पूरा कर लेंगे। दोनों खरीद केंद्रों पर सुविधाओं के नाम पर पेयजल आदि आवश्यक सुविधाएं नहीं पाई गई। नाराज एसडीएम ने सचिव को फटकार लगाई। रास्ते पर स्थित 3 अन्य क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद के बारे में जानकारी ली। एसडीएम ने कहा कि खरीद केंद्रों के संबंध में वह अपनी रिपोर्ट डीएम को भेजेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें