फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार का कहर: एटा के गांव सत्तारपुर में एक ही दिन में दो मरीजों की मौत, 70 से अधिक लोग बीमार

Tue, 27 Sep 2022 03:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, एटा

सार

मृतकों में एक किसान और दूसरी महिला थी। दोनों ने निजी अस्पताल में जांच कराई थी, जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई। दोनों का उपचार निजी अस्पतालों में हो रहा था। 
विज्ञापन
गांव में कई ग्रामीण हैं बीमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के ब्लॉक शीतलपुर क्षेत्र के गांव सत्तारपुर में बुखार कहर बनकर टूटा है। मंगलवार को दो बुखार पीड़ितों की मौत हो गई, जबकि गांव में 70 से ज्यादा लोग बीमार हैं। जिन मरीजों की मौत हुई है, उनमें डेंगू की पुष्टि हुई है। दोनों ने निजी लैब में जांच कराई थी।  

विज्ञापन


गांव के किसान आराम सिंह (50) को दो दिन पहले बुखार आया। निजी चिकित्सक से शहर में उपचार कराया। जांच में चिकित्सक ने डेंगू बताया। इलाज के दौरान हालत नाजुक होने पर सोमवार आधी रात के बाद आगरा रेफर कर दिया। आगरा पहुंचते ही मौत हो गई। 

गांव की ही उमा देवी (35) को कई दिनों से बुखार आ रहा था। हालत बिगड़ने पर 20 सितंबर को अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां रैपिड जांच में एनएस-1 डेंगू की पुष्टि हुई। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे मौत हो गई। एक ही दिन में दो लोगों की मौत से ग्रामीणों में दहशत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में कई लोग हैं बीमार 

गांव की आशा कार्यकर्ता जयश्री के पति जर्मन सिंह डेंगू की चपेट में आने के बाद स्वस्थ्य हो गए। लेकिन अब पुत्र आशू को बुखार से परेशान होने के बाद कराई गई रैपिड जांच में डेंगू की बात कही गई है। आगरा में इलाज चल रहा है। 

गांव के ही बालिस्टर का पुत्र नैतिक (10) और बेटी दीक्षा (8) व जुगेंद्र सिंह का पुत्र अनुज उर्फ छोटू (15) को निजी अस्पतालों में बुखार के बाद कराई गईं जांचों में डेंगू बताया गया है। सभी का निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। 

ग्रामीण करीब 70 लोगों को बुखार से बीमार बता रहे हैं, जो अलग-अलग जगहों पर इलाज करा रहे हैं। कुछ का गांव में ही उपचार चल रहा है। सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गांव में टीम भेजकर मौत की वजह पता कराएंगे। वहीं मरीजों का उपचार कराया जाएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें