फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो वाहन चोर पकड़े, 14 बाइकें बरामद

Wed, 07 Aug 2024 03:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहावर थाना पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की टीम ने संयुक्त कार्यवाही कर अंतर जनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने दो चोर गिरफ्तार किए। इनके पास से चोरी की 14 बाइकें, मोबाइल और बाइकों की चाबियां बरामद भी की हैं। यह चोर वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए डुप्लीकेट चाबियों का प्रयोग करते थे। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बुधवार को बताया कि बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को मद्देनजर सहावर की सीओ शाहिदा नसरीन के नेतृत्व में पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की टीम को इनका खुलासा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पुलिस की टीम लगातार जांच में जुटी थी। इसी दौरान सोमवार की रात कोतवाली निरीक्षक प्रवेश राणा, एसओजी प्रभारी विनय कुमार शर्मा को गिरोह के बारे में अहम जानकारी मिली। पुलिस टीमें गठित की गईं। पुलिस टीमों ने सहावर रेल लाइन के पास बंद पड़े मुर्गी फार्म से वाहन चोर अनमोल एवं बिट्टू निवासी दिलावर नगर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 14 बाइकें बरामद की गईं। चोरों के पास से दो मोबाइल एवं 20 चाबियां बरामद की गईं। पुलिस सभी बाइकों को बरामद कर थाने लेकर आई। बताया गया कि वाहन चोर कासगंज के अतिरिक्त आसपास के जनपदों में भी बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। बाइकें कहां-कहां से चोरी की गई है, इसके बारे में पुलिस जानकारी कर रही है। वे वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए डुप्लीकेट चाबियों को प्रयोग करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें