कासगंज। स्कूली वाहनों सहित अन्य वाहनों की फिटनेस व पंजीकरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में 32 वाहनों के संचालकों को फिटनेस के लिए नोटिस दिए गए। फिटनेस न कराने पर इन वाहनों के पंजीयन छह माह के लिए निलंबित कर दिए गए हैं। पांच स्कूली वाहनों के भी पंजीयन निलंबित गए हैं। स्कूली वाहनों और अन्य सवारी वाहनों के फिटनेस के लिए 47 यात्री वाहनों और 28 स्कूली वाहनों को नोटिस दिए। फिटनेस न कराने पर परिवहन निगम ने शिकंजा कसना शुरु कर दिया। एआरटीओ राम प्रकाश मिश्र ने टीम के साथ चेकिंग की। सड़क पर दौड़ रहे वाहनों की फिटनेस व पंजीयन चेक किए गए। जांच में पांच स्कूली वाहन अनफिट मिलने पर उनके पंजीयन निलंबित कर दिए गए। उनके द्वारा नोटिस के बाद भी फिटनेस नहीं कराई गई। वहीं 32 अन्य यात्री वाहनों के पंजीयन को छह माह के लिए निलंबित किया है। परिवहन निगम का लक्ष्य 15 अगस्त तक अनफिट वाहनों की संख्या शून्य करने का लक्ष्य है।