फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएसडीए ने मारा तेल कारखाने पर छापा, दो हजार लीटर मक्का का तेल सीज

Wed, 25 Sep 2019 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मक्का का तेल किया सीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने बल्केश्वर मनोहरपुर स्थित हेमंत इंडस्ट्रीज पर छापा मारा। यहां दो हजार लीटर मक्का के तेल को सीज कर दिया। तीन नमूने जांच के लिए भेजे। इनके लाइसेंस के निलंबित की केंद्रीय अभिहित अधिकारी को संस्तुति की गई है। 
विज्ञापन


टीम को शिकायत मिली कि मनोहरपुर में मिलावटी तेल का कारखाना चल रहा है। इसकी शिकायत पर टीम ने छापा मारा तो यहां मालिक परमानंद लेखवानी मिले। परिसर में तेल से भरे टिन रखे हुए थे। यहां तिल का तेल, मक्का का तेल और शीरा भी मिला। 

जंग लगे टैंकों में भी तेल भरा हुआ था। यहां कोने में टिन रखी हुई थी, जिसमें दो हजार लीटर मक्का का तेल भरा हुआ था। बरामद तेल की बाजार की कीमत करीब 1.60 लाख रुपये बताई गई। परिसर में गंदगी पसरी थी, वेस्ट बिखरा हुआ था। कर्मचारी गंदे कपड़े पहने हुए थे। 
विज्ञापन


जिला अभिहत अधिकारी मनोज वर्मा ने बताया कि मक्का के तेल में मिलावट की आशंका है, इसके चलते दो-दो हजार लीटर तेल जब्त कर लिया है। मक्के और तिल के तेल और शीरा का नमूना जांच के लिए लैब भेजा है। गंदगी मिलने पर नोटिस भी दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें