फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रॉली चोरी करने वाले दो चोर असलहा सहित गिरफ्तार

Fri, 13 Dec 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सूबे में पहली बार निर्माणाधीन सड़कों की जांच के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की केंद्रीय टीम पहुंची है। दिल्ली से पहुंची यह टीम जिले में हो रहे सड़क और पुलों के निर्माण की गुणवत्ता की जांच कर रही है। ऐसा भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज की ओर से निर्माण कार्याें पर सवाल के बाद हुआ है। एनएचएआई की ओर से इन शिकायतों का कड़ा संज्ञान लिया। इसके बाद अब टीम चंबा में निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता की जांच कर रही है।
विज्ञापन


इसी को लेकर एक टीम ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र के लोथल में नव निर्मित पुल और 100 मीटर बनी सड़क की जांच की। इस दौरान विधायक डॉ. जनक राज भी मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों के साथ मिलकर तमाम सड़क निर्माण कार्याें को लेकर चर्चा की। यह टीम पहली बार प्रदेश में पहुंची है। पिछले दो साल में डॉ. जनक राज ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र के तहत आते पांगी में निर्माणाधीन सड़कों की जांच की थी। कई बार तो कांंग्रेस सरकार के मंत्रियों के समक्ष भी गुणवत्ताहीन सड़कों का खुलासा किया। अब यह मामला केंद्रीय भूतल मंत्री के समक्ष पहुंचा। इसके बाद विशेष टीम निर्माणाधीन सड़कों और पुलों की जांच के लिए चंबा पहुंची है।



कुछ सड़कों के निर्माण के दौरान लापरवाही बरती गई थी। अब केंद्र से टीम चंबा पहुंची है, जो सड़क निर्माण कार्याें की जांच कर रही है। केंद्रीय भूतल मंत्री नितिन गडकरी के भी निर्देश है कि कार्याें के दौरान कोई लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. जनक राज, भाजपा विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें