उधमपुर से मंगलवार को रात 11:55 बजे चलकर बुधवार को दोपहर 3:10 बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंचेगी। 5 मिनट ठहरने के बाद ट्रेन जबलपुर के लिए रवाना होगी। अहमदाबाद-गोरखपुर वनवे स्पेशल ट्रेन 9 जुलाई से अहमदाबाद से सुबह 9:50 बजे चलकर 12:40 बजे अछनेरा स्टेशन पर पहुंचेगी। 10 मिनट का ठहरने के बाद गोरखपुर के लिए रवाना होगी। इसमें 10 स्लीपर कोच होंगे।
मुंबई सेंट्रल कानपुर सुपरफास्ट के बढ़ाए गए फेरे
रेलवे ने मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज सुपरफास्ट साप्ताहिक ट्रेन में फेरे बढ़ा दिए हैं। रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी संख्या 09185/09186 मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज सुपरफास्ट प्रत्येक शनिवार 8 जुलाई से 26 अगस्त तक 8 फेरे और कानपुर अनवरगंज से गाड़ी संख्या 09186 प्रत्येक रविवार को 9 जुलाई से 27 अगस्त तक 8 फेरे बढ़ाए गए हैं। गाड़ी की संरचना, समय, ठहराव आदि यथावत रहेगा।
आठ को निरस्त रहेगी उत्कल एक्सप्रेस
बारिश के कारण कई घंटे देरी से चल रही उत्कल एक्सप्रेस 8 जुलाई को निरस्त रहेगी। रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों का टिकट का पैसा वापस मिलेगा। रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 8 जुलाई को निरस्त रहेगी। इस दिन की यात्रा के लिए रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों को टिकट का पूरा पैसा वापस मिलेगा।