फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भनऊ पुल के पास बिछवां पुलिस ने पकड़े दो शातिर लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। थाना पुलिस ने मंगलवार की सुबह एक सूचना पर भनऊ पुल के पास दबिश देकर दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लुटेरों के कब्जे से लूटा गया कुछ माल व तमंचा कारतूस व वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद हुई। पकड़े गए लुटेरों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी भोगांव चंद्रकेश सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि भनऊ पुल के पास एक बाइक सवार कुछ संदिग्ध लोग मौजूद हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर बाइक सवार दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दो साथी वहां से भाग गए। तलाशी के दौरान पकड़े गए संदिग्धों के कब्जा से तमंचा कारतूस, पायल आदि बरामद हुए। लुटेरों ने अपने नाम अभिषेक सिंह निवासी नगला परम थाना जसरथपुर एटा और यश कुमार उर्फ शिवम निवासी गांव ढटींगरा जसरथपुर एटा बताया। पूछताछ में बताया कि उन लोगों ने कुछ दिन पूर्व बबीना हन्नूखेड़ा रोड से एक लूट की थी। पायल, बिछिया, नकदी आदि उसी संबंधित हैं। वारदात में प्रयुक्त पल्सर भी पुलिस ने बरामद की। पुलिस ने भागे हुए साथियों के बारे में भी जानकारी ली। अब पुलिस की टीम उनकी तलाश कर रही है। सीओ ने बताया कि लुटेरों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें