26एमएनपी-06-मृतक दिनेश का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
करहल। थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर में मंगलवार की सुबह एक किसान घर के बाहर लगे विद्युत खंभा में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गया। आननफानन परिजन अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
करहल थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी किसान दिनेश कुमार (33) के घर के बाहर खंभा लगा हुआ है। मंगलवार की सुबह दिनेश घर के बाहर निकला और अचानक वह खंभा में लगी खेंच में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आने के बाद बेसुध होकर गिर गया। परिजन दिनेश को अस्पताल ले गए, वहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।