फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: दो करोड़ की अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 22 Oct 2022 06:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

सहावर थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में दो अफीम तस्करों को दबोच लिया गया। आरोपियों के पास से दो करोड़ की अफीम बरामद की गई है।
 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सहावर थाना और एसओजी ने चेकिंग के दौरान खितौली नहर पुल से बाइक सवार दो तस्करों को दो करोड़ की अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से 6 किलो 100 ग्राम अफीम, दो बाइक, दो तमंचा, कारतूस और दो मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। यह पड़ोसी जिलों में अफीम की सप्लाई करते थे। दो शातिर तस्कर फरार हैं। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने कार्रवाई के संबंध में बताया कि जिले की पुलिस नशे के पदार्थों को लेकर अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। शनिवार को सहावर थाना पुलिस और एसओजी टीम खितौली नहर पुल पर चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी दो बाइकें तेजी से आती दिखाई दीं। इन्हें रुकने का इशारा किया गया। बाइक सवार वापस मुड़कर भागने लगे। पुलिस की टीम ने सुबह करीब 8:30 बजे दोनों को दबोच लिया। 

ये हैं आरोपियों को नाम 

पूछताछ में एक तस्कर ने अपना नाम आकाश, दूसरे ने संजय बताया। दोनों सहावर के बोंदर रोड के रहने वाले हैं। बाइकों की तलाशी में अफीम बरामद हुई। तस्कर आकाश और संजय ने बताया कि वह आसपास के जिलों में अन्य लोगों के माध्यम से तस्करी करते हैं। पुलिस ने बरामद अफीम का वजन किया। यह 6 किलो 100 ग्राम पाई गई। 


बरामद अफीम की कीमत दो करोड़

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब दो करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि यह काफी समय से अफीम की तस्करी कर रहे थे। इस मामले में दो आरोपी डॉ. अमित निवासी सहावर एवं प्रेमपाल निवासी नाथूपुर फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें