फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा की हरकतों पर मां बोली चुप रहो, नाबालिग बहनों ने उठाया ये कदम

Mon, 13 Aug 2018 04:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा/फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
न्यू आगरा क्षेत्र में शुक्रवार को दो नाबालिग लड़कियां मिलीं। दोनों बहनें हैं। पुलिस ने इन्हें चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया। चाइल्ड लाइन कार्यालय में आश्रय प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

 
चाइल्ड लाइन की समन्वयक रितु वर्मा ने बताया कि एक लड़की की उम्र 13 साल है। उसकी बहन नौ साल की है। वो दोनों फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र की रहने वाली हैं। 

बड़ी बहन ने बताया कि उसके पिता उत्पीड़न करते हैं। इससे वे दोनों परेशान हैं। उसने अपनी मां को भी बताया, लेकिन उन्होंने चुप रहने के लिए बोल दिया। इससे पिता की हरकतें बढ़ गईं। इस कारण घर से आ गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा में मिली दोनों बहनें

आगरा में दोनों बहनें घूमती मिलीं। पुलिस ने आकर दोनों से पूछताछ की। पिता की हरकत का पता चलने पर उन्हें अभी चाइल्ड लाइन कार्यालय में ही आश्रय दिलाया गया है। अब चाइल्ड लाइन की ओर से पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया जाएगा। 

वहीं रविवार को दोनों बहनों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। समिति ने दोनों को फिरोजाबाद के आश्रय में भेजने के लिए चाइल्ड लाइन को निर्देश दिए हैं। इसके बाद पुलिस बालिकाओं के बयान दर्ज करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें