फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लिपाई के लिए मिट्टी खोद रही दो बहनें ढाय में दबीं

Sun, 19 Oct 2025 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बिछवां क्षेत्र के गांव करीमगंज में दिवाली के पर्व पर घर की लिपाई के लिए मिट्टी खोदने गई 2 बहनें ढाय के नीचे दब गईं। आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला। आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिछवां क्षेत्र के गांव करीमगंज के रहने वाले सुभाष कश्यप की बड़ी बेटी ललिता और छोटी सलिता घर की लिपाई के लिए रविवार सुबह करीब 9 बजे गांव स्थित तालाब किनारे मिट्टी खोदने गई थीं। मिट्टी खोदने के दौरान वह एक गड्ढे के अंदर चली गईं, तभी पीली मिट्टी की ढाय दोनों बहनों पर गिर गई। ढाय गिरते ही दोनों बहनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। जानकारी होने के बाद परिजन भी मौके पर आ गए। दोनों बहनों को करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इस बीच पुलिस भी वहां आ गई थी। आनन-फानन दोनों बहनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां दाेनों का इलाज चल रहा है। हालत अभी स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें