फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़े, 6 लोग हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। सुन्नगढ़ी क्षेत्र के गांव मंगदपुर में बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। जिसमें छह लोग घायल हो गए। झगड़े में दोनों पक्षों के 11 लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव मंगदपुर में गांव में खेलने के दौरान बच्चों के बीच विवाद होने पर गांव निवासी शिवकुमार और राजाराम पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद लाठी डंडे चले और पत्थरबाजी भी हुई। घटना में शिवकुमार के पक्ष से विद्या देवी, प्रमोद एवं महेश और राममूर्ति एवं राजाराम के पक्ष से राजवती व कुसुम घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को शांत कराया और जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। बृहस्पतिवार को शिवकुमार ने राजाराम, भूरे, ब्रजेश, नीरज, मनोज, अमरपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि राजाराम ने सोरन, महेश, मुन्नालाल, शिव कुमार, प्रमोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर 11 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें