फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मिड-डे मील के चेक पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे ग्राम प्रधान,14 स्कूलों के एमडीएम संचालन में आ रहीं दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों में मिड-डे मील योजना में ग्राम प्रधान रोड़ा बनते नजर आ रहे हैं। ग्राम प्रधान धनराशि भुगतान के लिए चेक पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं, जिसके चलते इन स्कूलों को मिड-डे मील की धनराशि का भुगतान नहीं हो पा रहा है। मामला सीडीओ के पास पहुंचा तो उन्होंने डीपीआरओ को जांच कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन योजना अमृता सिंह मुख्य विकास अधिकारी के पास पहुंचीं। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि किशनी की ग्राम पंचायत सकरा, बेवर की ग्राम पंचायत बझेरा, करहल की ग्राम पंचायत धोबई क्षेत्र के 14 स्कूलों के लिए ग्राम प्रधान मिड-डे मील की राशि भुगतान के लिए चेक पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं।
डीसी एमडीएम ने सीडीओ से यहां एकल खाता संचालन की अनुमति मांगी। सीडीओ विनोद कुमार ने कहा कि एकल खाता संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने डीपीआरओ को निर्देश दिए वह मामले की जांच करें। प्रधान दोषी हैं तो उन्हें नोटिस जारी किया जाए। सीडीओ ने यह भी कहा कि अगर प्रधानाध्यापकों की गलती है तो इसकी भी जानकारी दी जाए। वहीं, मामला सीडीओ के संज्ञान में जाते ही बझेरा के प्रधान ने हस्ताक्षर करने पर सहमति दे दी।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापकों और खंड शिक्षाधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर डीसी एमडीएम को एकल खाता संचालन के लिए सीडीओ के पास भेजा गया था। कई बार खंड शिक्षाधिकारियों ने प्रधानों को समझाने की कोशिश की, वे नहीं समझे। अब मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दीपिका गुप्ता, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें