फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: क्रिकेट खेलते समय दो पक्षों में मारपीट, चाचा-भतीजे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खंदौली। थाना क्षेत्र के ग्राम बेलौठ में क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद हुई मारपीट में युवक और उसके चाचा घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा।
विज्ञापन

ग्राम बेलौठ निवासी विवेक का गांव के ही एक युवक से क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अमित पक्ष के लोगों ने विवेक की पिटाई कर दी। विवेक को बचाने के लिए जब उनके चाचा सतीश मौके पर पहुंचे, तो लोगों ने उन्हें भी पीट दिया। पीडि़त सतीश ने तीन लोगों के खिलाफ थाना खंदौली में तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें