ज़मीन विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे हुई फायरिंग
पिनाहट। गांव खेरडाडा में सोमवार को जमीन के विवाद पर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। गांव के लोग इस दौरान फायरिंग होने की बात भी कह रहे हैं। मारपीट में दोनों पक्ष के 6 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने सभी घायलों को हायर सेंटर आगरा रेफर कर दिया है।
थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव खेरडाडा में सुबह ज़मीन के विवाद में मुकेश और पप्पू पक्ष के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि पप्पू पक्ष ने मुकेश पक्ष के घर पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष में जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी हुई। प्रथम पक्ष से रामसेवक, सोमवती, चिंटू, धनवंती और दूसरे पक्ष से पप्पू घायल घायल हो गए। पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरो ने घायलों क़ो हायर सेंटर आगरा रेफर कर दिया। थाना प्रभारी का कहना है जमीन के विवाद में मारपीट हुई है। फायरिंग का कोई मामला नहीं है।