पिनाहट। क्षेत्र के गांव विप्रावली में जमीन के विवाद में शनिवार की शाम दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्ष के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दो महिलाएं और एक किशोरी घायल हो गईं। शोर सुनकर जुटे गांववालों ने बीचबचाव किया। दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। एक दूसरे पर हमले का आरोप लगाया। पुलिस ने घायलों का अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।