आगरा। बालूगंज क्षेत्र की दो बहनों से रिश्ता तय करने के बाद सगे भाइयों ने निकाह नहीं किया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दहेज में 30 लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। मां की शिकायत पर रकाबगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।पीड़ित महिला के मुताबिक, नवंबर 2024 में उनकी दोनों बेटियों की मंगनी नूर की बगीची गुम्मट निवासी हाजी अफजाल के बेटों फुरकान और फरमान के साथ तय हुई थी। मंगनी के समय दो स्कूटी, दो लाख रुपये नकद, 51-51 हजार रुपये के सोने के हार और अन्य उपहार दिए गए।
इसके बाद हर त्योहार पर नकदी और कीमती सामान दिए जाते रहे। निकाह की तारीख 15 दिसंबर 2025 थी। आरोप है कि निकाह से 10-15 दिन पहले वर पक्ष ने 30 लाख रुपये की मांग की। मना करने पर निकाह से मना कर दिया। अब आरोपी पक्ष राजनीतिक पहुंच का हवाला देकर डरा रहा है। थाना प्रभारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।