फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: क्रिटिकल गैप्स योजना के तहत 10 लाख रुपये की लागत से बन रहे हैं दो कमरे

Mon, 26 May 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
नेहरू स्टेडियम में बन रहा चेंजिंग रूम।  - फोटो : नेहरू स्टेडियम में बन रहा चेंजिंग रूम।
विज्ञापन
मैनपुरी। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए दो नए चेंजिंग रूम का निर्माण कराया जा रहा है। क्रिटिकल गैप्स योजना के तहत करीब 10 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। एक माह में चेंजिंग रूम बनाने का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

स्टेडियम में चेंजिंग रूम न होने से प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाडि़यों को परेशानी होती थी। खेल कार्यालय ने जिलाधिकारी से इसके निर्माण की मांग की थी। डीएम ने क्रिटिकल गैप्स योजना के तहत निर्माण की स्वीकृति दी है।
क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि योजना के तहत स्टेडियम में 10 लाख रुपये की लागत कार्यदायी संस्था ने निर्माण शुरू कर दिया है। संस्था को एक माह में रूम बनाकर खेल कार्यालय को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। चेंजिंग रूम बनने से महिला और पुरुष खिलाडि़यों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें