पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाशों ने दो वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने सूचना के बाद बदमाशों की घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। उनके कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, एक चाकू और 1720 रुपये बरामद किए गए हैं।
आगरा के थाना एत्माद्दौला की पुलिस ने गुरुवार को तमंचा दिखाकर लूट करने वाले दो लुटेरों को आंबेडकर पुल से गिरफ्तार कर लिया। लुटेरों के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, एक चाकू और 1720 रुपये बरामद किए गए हैं।
दो वारदातों को दिया था अंजाम
थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि 14 दिसंबर को दो शिकायतें मिलीं। जिसमें नुनिहाई के पालिका नगर निवासी सुनील कुमार घर के बाहर दरवाजे पर खड़े थे। तभी दो बाइक सवार आए और जेब में रखे रुपये छिनने लगे। विरोध करने पर चाकू दिखाकर 2 हजार रुपये लेकर भाग गए। उसी दिन कटरा बजीर खाँ कुशवाह मरघट के सेवादार जसवीर सिंह मरघट पर बैठे थे। तभी दो लोग तमंचा दिखाकर उनसे रुपये मांगने लगे। उनके शोर मचाने के बाद वो वहां से भाग निकले।