फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दुष्कर्म पीड़ित दो किशोरियों को मिलेगा 1.19 लाख रुपये का मुआवजा

Sun, 25 Aug 2024 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना में दो दुष्कर्म पीड़ित किशोरियों को 1.19 लाख रुपया का मुआवजा मिलेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा भेजे प्रस्ताव को पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना समन्वय समिति ने मंजूरी दे दी है। समिति की मंजूरी मिलने के बाद विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लखनऊ मुख्यालय से 1.19 लाख रुपया का बजट मांगा गया है। शासन से बजट मिलते ही पीड़िताओं को आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन


पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना समन्वय समिति द्वारा पीडि़ताओं को आर्थिक मदद देने की धनराशि तय कर दी है। पीड़िताओं को आर्थिक मदद देने के लिए अपनी संस्तुति दे दी है। थाना बरनाहल के गांव दिहुली में एक किशोरी के साथ 30 नवंबर 2022 को हुए दुष्कर्म के मामले में पीड़िता को एक लाख रुपया पीडि़त क्षतिपूर्ति योजना के तहत देने की संस्तुति की है।

थाना कुर्रा के पड़री सहन निवासी एक किशोरी के साथ वर्ष 2018 में शीलेंद्र द्वारा किए गए दुष्कर्म के बाद 19500 रुपये क्षतिपूर्ति योजना के तहत देने की संस्तुति कर दी है। समन्वय समिति की मंजूरी के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लखनऊ मुख्यालय से 119500 रुपया का बजट मांगा है। बजट मिलते ही पीडि़ताओं को आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन




पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना के तहत दो पीड़िताओं को आर्थिक मदद देने के लिए पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना समन्वय समिति ने संस्तुति कर दी है। शासन से बजट मांगा गया है। बजट मिलते ही पीडि़ताओं को क्षतिपूर्ति योजना के तहत आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन


कमल सिंह, प्राधिकरण सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें