फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जेल में निरुद्ध महिला सहित दो बंदियों की मौत, एक के सीने में दर्द तो दूसरे को थी टीबी

Tue, 21 May 2024 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा जिला जेल में निरुद्ध महिला और पुरुष बंदियों की बीमारी से मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल में दोनों ने दम तोड़ दिया। 
 
विज्ञापन
एंबुलेंस - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिला जेल में निरुद्ध महिला और पुरुष बंदियों की बीमारी से मौत हुई है। जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा ने बताया कि गांव कोटला, नारखी, फिरोजाबाद निवासी मीना को फरवरी 2019 में जेल में दाखिल किया गया था। वह थाना खंदौली में दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे में आरोपी थी।
विज्ञापन


फरवरी में तबीयत खराब होने पर इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। वह हाईपरटेंशन से पीड़ित थी। इसके अलावा पित्त की थैली में पथरी थी। सोमवार को सीने में दर्द की शिकायत की। इमरजेंसी में लेकर आए लेकिन मौत हो गई।

इसी तरह गोबर चौकी, ताजगंज निवासी दीपक कुमार की मौत हुई है। वह सितंबर 2019 से लूट के मामले में जेल में निरुद्ध था। बंदी को टीबी की समस्या थी। हालत बिगड़ने पर इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें