फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में भीषण हादसा, डंपर की टक्कर से लोडर टेंपो सवार दो लोगों की मौत, 20 घायल

Mon, 12 Aug 2019 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त लोडर टेंपो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा-जगनेर रोड पर रविवार रात भीषण हादसा हो गया। थाना अकोला क्षेत्र के गहर्रा में डंपर की टक्कर से लोडर टेंपो सवार दो जूता कारीगरों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। ये लोग आगरा से दिगरोता जा रहे थे।
विज्ञापन


सभी लोग दिगरोता के हैं। आगरा में फुटोन प्लस जूता फैक्ट्री में काम करते हैं। नौ बजे डग्गामार लोडिंग टेंपो में सवार हुए थे। आगरा-जगनेर रोड पर जगनेर की तरफ से बेहद तेज गति से आ रहा डंपर अनियंत्रित हो गया। 

तभी इसकी टक्कर आगरा से आ रहे लोडिंग टेंपो से हो गई। टेंपो के परखच्चे उड़ गए। इसमें सवार जितेंद्र पुत्र लाखन (28) और नरेश पुत्र लक्ष्मन ( 30 ) की मृत्यु हो गई। राम स्वरूप गंभीर रूप से घायल है। वो टेंपों चला रहा था। उसके दोनों पैर कट गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मान सिंह की हालत भी गंभीर है। अन्य घायलों में ओम, पदम सिंह, ओमकार सिंह, लाखन सिंह, दिनेश, नरेश, मोहन, रोशन, लालू, जितेंद्र शामिल हैं। घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

शहर से देहात के लिए शाम को बड़ी संख्या में डग्गामार चल रहे हैं। इनकी हालत भी खस्ता है। पुरानी गाड़ियों को चलाया जा रहा है। जगनेर में पहले डग्गामार जीप से हादसा हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें